संविधान की प्रस्तावना केवल शब्द नहीं, बल्कि देश की आत्मा और लोकतंत्र की बुनियाद है – शालिनी गौतम
कोटा।भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में नयापुरा कलेक्ट्री चौराहे पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के महान योगदान को स्मरण करते हुए संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने भारतीय संविधान की आत्मा कही जाने वाली संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उन्होंने प्रस्तावना में उल्लेखित संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल सिद्धांतों को दोहराते हुए उपस्थित सभी साथियों को संविधान की मूल भावना के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया।
इस अवसर पर शालिनी गौतम ने कहा कि भारतीय संविधान महज एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के अधिकारों, सम्मान, समानता और स्वतंत्रता का सबसे मजबूत आधार है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने दूरदर्शी विचारों और अथक प्रयासों से देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के साथ ही समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया। विशेष रूप से महिलाओं को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीवन जीने का संवैधानिक आधार प्रदान किया।
संविधान की रक्षा करना किसी एक राजनीतिक दल या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्षद राकेश बैरवा, राजेंद्र खंडेलवाल,मंडल अध्यक्ष धर्मवीर मेघवाल, डीसीसी सचिव रमेश यादव, सोनू गौड़, दीपक योगी, प्रदेश कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस अंकित पांचाल, यंग सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पंवार, हुसैन देशवाली, स्वाति अग्रवाल,शशि प्रभा उदावत, निकिता वर्मा, शगुफ्ता पठान, विमला मीणा, शबनम अंसारी, सुनीता शर्मा, राजेश सेन, शबनम खान, जायदा अंसारी, कमलेश कुमारी , कमलेश शर्मा, पूजा मीणा, दीपक जायसवाल,दीपक राणावत, प्रमोद पांचाल,जुल्फिकार अली,रोहित प्रजापति,अमन वाल्मीकि, सुमित शर्मा, राजेंद्र रेगर, वार्ड अध्यक्ष भीमा गुर्जर, सक्षम गौतम,अटल खंडेलवाल, राज यादव, पुलकित गुर्जर, बंटी पंकज, अनिकेत गौतम, कलीम अंसारी, अब्दुल अजीज सिद्दीकी , बंटी पारेता, चित्रांश सैनी, मेघराज बलोतिया,सत्यप्रकाश शर्मा, दिलीप, मुकुट गोचर, गगन गौड़ उपस्थित रहे ।







