Thursday, November 26, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की बढ़त जनता के विश्वास की जीत : शालिनी गौतम

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की बढ़त जनता के विश्वास की जीत : शालिनी गौतम

कोटा। प्रदेशभर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों के घोषित परिणामों में कांग्रेस को मिली शानदार बढ़त पर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया।

शालिनी गौतम ने कहा कि पंचायत चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान की जनता कांग्रेस की विचारधारा, विकास की सोच और जनहित के मुद्दों के साथ खड़ी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जिस तरह से मतदाताओं ने भाजपा की नीतियों को नकारते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाया है, वह आगामी राजनीतिक दिशा का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता महंगाई, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही चाहती है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles