Saturday, November 28, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अग्रवाल समाज का भव्य अन्नकूट महोत्सव शनिवार को

दशहरा मैदान में जुटेंगे कोटा संभाग के चारों जिलों के अग्रबंधु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

कोटा। समस्त अग्रवाल समाज, कोटा एवं कोटा संभाग की विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर, शनिवार को सायं 5 बजे से दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच परिसर में किया जाएगा। आयोजन में कोटा सहित बारां, बूंदी और झालावाड़ जिलों से बड़ी संख्या में अग्रबंधु एवं समाजबंधु शामिल होंगे। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल एवं स्वागत अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव को लेकर समाज में विशेष उत्साह है। आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन के मुख्य सूत्रधार हेमराज जिंदल ने बताया कि यह महोत्सव कोटा संभाग के अग्रवाल समाज को एक मंच पर जोड़ने तथा आपसी एकता, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल एवं संजय गोयल ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारे एवं संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करना तथा अग्रवाल समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

मुख्य समन्वयक महेश गुप्ता एवं चंद्रप्रकाश सिंघल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला होंगे। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, उपमहापौर  विवेक राजवंशी, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री जगदीश जिंदल एवं पार्षद लोकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

संयोजक रमेश चंद्र गोयल ने बताया कि समाज के प्रत्येक परिवार तक आमंत्रण पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर कूपन पहुंचाने के साथ ही पीले चावल देकर समाजबंधुओं को सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

11 समितियां गठित, महिलाएं संभालेंगी भोजन व्यवस्था

युवा संयोजक सुमित जैन, लोकेश गुप्ता ने बताया किआयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए 11 विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इनमें भोजन व्यवस्था, मंच संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। आयोजन के दौरान भोजन वितरण की संपूर्ण व्यवस्था महिलाओं द्वारा संभाली जाएगी, जो महिला सहभागिता और सामाजिक समन्वय का विशेष उदाहरण बनेगी।

भगवान गिरिराज धरण की भव्य झांकी और 56 भोग होंगे आकर्षण

महिला संयोजिका क्षमा गुप्ता, उमा सिंघल, गायत्री मित्तल, स्वाति गर्ग,हेमलता गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में भगवान श्री गिरिराज धरण की आकर्षक एवं भव्य झांकी सजाई जाएगी तथा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही भजन संध्या के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण यह आयोजन अग्रवाल समाज के लिए एक यादगार सामूहिक उत्सव बनेगा।

इस अवसर पर जयंत अग्रवाल (टोनू), सह समन्वयक महेन्द्र गर्ग, पी पी गुप्ता युवा समन्वयक , शंकर अग्रवाल, शैल अग्रवाल संघटन के महामन्त्री हितेश मित्तल, युवा सह समन्वयक सुरेन्द्र गोयल, कूपन संयोजक सुरेश बंसल, युवा समन्वयक विजय गोयल, युवा सह समन्वयक आशीष गोयल, आशीष गुप्ता, अमित रामुक़ा,चैतन्य गोयल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, यश गोयल, नीलेश गोयल सहित अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अग्रबन्धुओं ने सहभागिता निभाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles