Saturday, November 28, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

देवनारायण योजना के पशुपालकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर UIT आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, सात दिन में समाधान के निर्देश

देवनारायण योजना के पशुपालकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर UIT आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, सात दिन में समाधान के निर्देश

कोटा। देवनारायण योजना में रहने वाले पशुपालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ महासचिव एवं भाजयुमो के पूर्व शहर जिला मंत्री हरि गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों पशुपालकों ने नगर विकास न्यास (UIT) आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पशुपालकों ने तेजाजी मंदिर निर्माण, गोबर उठाने की व्यवस्था के ठेके से जुड़ी समस्याओं, गोबर भुगतान तथा क्षेत्र में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करवाने की मांग उठाई।

इस दौरान UIT आयुक्त ने पशुपालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को सात दिवस के भीतर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान गोविंद, लक्ष्मण, मंगल सहित देवनारायण योजना के बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles