Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लखनऊ- आज 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, चुनावी मैदान में अखिलेश यादव और अजय मिश्रा टेनी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल सोमवार 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान कई सियासी धुरंधरों के बीच कड़ी टक्कर होगी।कन्नौज में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की साख दांव पर है।

 

यूपी में चौथे चरण के मतदान में 13 लोकसभा सीटों में शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट हैं,जिनमें आठ सीट सामान्य श्रेणी की हैं और पांच सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

 

सभी लोकसभा सीटों पर 130 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला दो करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।सोमवार को ही ददरौल (शाहजहांपुर जिला) विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।ददरौल सीट पर उपचुनाव के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे खत्म होगा।

 

ददरौल विधानसभा सीट पर 2022 में भारतीय जनता पार्टी से मानवेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। मानवेंद्र सिंह के निधन से यहां उपचुनाव हो रहा है।भाजपा ने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह और सपा ने पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

 

चौथे चरण में कन्नौज में सपा मुखिया अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कड़ी टक्कर है।उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज (स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी) का मुकाबला सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन से है।अन्नू टंडन साक्षी महाराज को कड़ी टक्कर दे रही हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी), रेखा वर्मा (धौरहरा), मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद) और देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (अकबरपुर) तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि राजेश वर्मा सीतापुर से पांचवीं बार जीतने के लिए मुकाबले में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles