Thursday, October 29, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

1 नवंबर की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर पहुंचीं अलका लांबा, महिला कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

1 नवंबर की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर जयपुर पहुंचीं अलका लांबा, महिला कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

कोटा 29अक्टूबर , बुधवार/आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ विशाल महारैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज जयपुर पहुंचीं।

उनके जयपुर आगमन पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में जयपुर एयरपोर्ट पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC), जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर बैठक की गई।

इस मौक पर कोटा शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ जयपुर पहुंच कर बैठक में शामिल हुई।

बैठक में आगामी महारैली की तैयारियों, महिला कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी तथा अधिक से अधिक महिलाओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles