Thursday, October 29, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

फिनलैंड में पंच का दम दिखाएंगी देश की स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी,30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा तम्मेर कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट

फिनलैंड में पंच का दम दिखाएंगी देश की स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी,30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा तम्मेर कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट

कोटा, 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर के बीच फिनलैंड में आयोजित होने वाले तामेर कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारत की स्टार बॉक्सर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की बॉक्सर अंधती चौधरी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने पंच का दम दिखाने के लिए बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई । अरुंधती इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के साथ देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

ओलंपिक भार वर्ग के होंगे मुकाबले….. अरुंधती के कोच अशोक गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ओलंपिक भार वर्गों में मुकाबले होंगे। प्रत्येक भार वर्ग के शीर्ष आठ खिलाड़ी अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला और पुरुष वर्गों में सात-सात भार वर्गों में भारतीय बॉक्सिंग दल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

अरुंधति चौधरी को हाल ही में एशिया बॉक्सिंग कमेटी का वाइस चेयरमैन भी बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से कोटा सहित राजस्थान के खेल जगत में खुशी का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते 12 स्वर्ण पदक….. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अरुंधति अब तक 12 स्वर्ण और एक कांस्य पदक भारत के लिए जीत चुकी हैं। तम्मेर कप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की 14वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।

अरुंधति के फिनलैंड रवाना होने पर उनके पिता एवं जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेंद्र कुमार निर्वाण तथा अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles