भगवान श्री खड़े गणेश जी के चरणों में प्रथम निमंत्रण अर्पित कर किया विराट अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव का मंगल श्रीगणेश
भारत सिंह चौहान✍️
कोटा, 28 अक्टूबर, बुधवार।समस्त अग्रवाल समाज, कोटा एवं कोटा संभाग द्वारा आयोजित आगामी 28 नवम्बर को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होने वाले विराट अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव का प्रथम निमंत्रण बुधवार को प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री खड़े गणेश जी के श्रीचरणों में पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अर्पित कर आयोजन का मंगल श्रीगणेश किया गया।
कार्यक्रम संयोजक रमेश चन्द्र गोयल ने बताया कि अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश जी के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं वंदन कर महोत्सव की निर्विघ्न सफलता, समाज की एकजुटता, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की मंगलकामना की। गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश जी गुप्ता अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक चन्द्रप्रकाश सिंघल, पूर्व जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रमेश चन्द्र गोयल, कार्यक्रम परामर्शदाता जगदीश अग्रवाल (प्रॉपर्टी वाले), कार्यक्रम संयोजक ललित ऐरन, अखिल भारतीय अग्रवाल संघटन के प्रदेश महामंत्री राजेश मित्तल महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश जैन, महामंत्री पदम गुप्ता, युवा संयोजक एवं पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुमित जैन, युवा संयोजक एवं पार्षद लोकेश गुप्ता,महिला संयोजिका एवं पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उमा सिंघल तथा महिला समन्वयक गायत्री मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन समिति की ओर से जयंत अग्रवाल (टोनू), सह समन्वयक महेन्द्र गर्ग, पी पी गुप्ता युवा समन्वयक , शंकर अग्रवाल, शैल अग्रवाल संघटन के महामन्त्री हितेश मित्तल, युवा सह समन्वयक सुरेन्द्र गोयल, कूपन संयोजक सुरेश बंसल, युवा समन्वयक विजय गोयल, युवा सह समन्वयक आशीष गोयल, आशीष गुप्ता, अमित रामुक़ा,चैतन्य गोयल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, यश गोयल, नीलेश गोयल सहित अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अग्रबन्धुओं ने सहभागिता निभाई।
सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश देगा अग्र महाकुम्भ
युवा समन्वयक सुमित जैन ने बताया कि विराट अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव केवल एक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन नहीं, अपितु अग्रवाल समाज की एकजुटता, संगठन शक्ति, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता का विराट प्रतीक बनेगा।
उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के समानता, सहयोग एवं लोककल्याण के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आयोजित इस महोत्सव में कोटा शहर सहित सम्पूर्ण कोटा संभाग से हजारों अग्रबन्धु सपरिवार सम्मिलित होंगे। यह आयोजन समाज की विभिन्न संस्थाओं, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं वरिष्ठजनों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अग्रबन्धुओं ने भगवान श्री गणेश जी एवं महाराजा अग्रसेन जी के जयकारों के साथ आपसी सहयोग, समर्पण एवं सामूहिक सहभागिता से महोत्सव को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाने का संकल्प लिया।






