Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वांछित फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने शामिल हो मनाया रंगोत्सव

कोटा/मोनू सिंह,डायरेक्टर,एवम् प्रधानाचार्य नीतू सिंह ज्ञानंम पब्लिक स्कूल दिल्ली ने स्कूल प्रांगण में समस्त शिक्षकों एवम् शिक्षेतर एवं छात्रों के संग मनमोहक रंग उत्सव का आयोजन किया।

स्कूल प्रशासन ने वांछित फाउंडेशन दिल्ली,की संस्थापिका एवम् राष्ट्रीय अध्यक्षा,डॉ सुनीता मेहरोत्रा को रंगउत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया।

डॉ. सुनीता ने स्कूल की शिक्षण व्यवस्था एवम् सौहार्द पूर्ण वातावण के लिए धन्यवाद दिया। डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने बताया कि रंगत्सव का अर्थ है ‘रंगों का उत्सव’ (रंग + उत्सव), जो मुख्य रूप से हिंदुओं के प्रमुख त्योहार ‘होली’ को संदर्भित करता है। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन,बुराई पर अच्छाई की जीत और राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है, जिसमें लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी मतभेद भुलाकर खुशी मनाते हैं। श्री मोनू सिंह, स्कूल के डायरेक्टर ने रंगोत्सव के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रंगोत्सव एकता, समरसता और खुशियों का संदेश देता है। मैं कामना करता हूँ कि यह दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा, सफलता और समृद्धि लेकर आए।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने रंगोत्सव सभी को रंगउत्सव की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।

अंत में डॉ सुनीता मेहरोत्रा ने इस रंगारंग कार्यक्रम के लिए विद्यालय के डायरेक्टर, प्रधानाचार्या व अध्यापकों का आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles