कोटा। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मेंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत, कोटा महानगर के तत्वावधान में मेंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार युवा परिषद, कोटा महानगर एवं स्वर्ण सेना की ओर से तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 16 से 18 अक्टूबर तक कैथूनीपोल स्थित महाराजा अजमीढ़ सभा भवन कैथूनीपोल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। महोत्सव में समाज के लोग पारंपरिक डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव में भाग लेंगे। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी रखे गए हैं।
ये रहेंगे विशेष आकर्षण
डांडिया महोत्सव में बेस्ट कपल, बेस्ट मेल, बेस्ट फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस फीमेल और बेस्ट ड्रेस चाइल्ड जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
पास और पंजीकरण संबंधी नियम
आयोजकों के अनुसार, डांडिया खेलने के लिए पास अनिवार्य होगा। बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक (डंडे) स्वयं लाने होंगे। प्रतियोगिता में स्वेच्छा से भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ही शामिल किया जाएगा। तीनों दिन कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी ही पुरस्कारों के पात्र होंगे।
पास के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये तथा कूपन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
यहां करें संपर्क
डांडिया महोत्सव के पास एवं पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
– निखिल सोनी — 8078645595
– आशीष सोनी — 8005779277
– विशाल सोनी — 9887186879
– मनोज सोनी — 8875605892
– पवन सोनी — 8505055138
आयोजकों ने समाज के लोगों से डांडिया महोत्सव में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।





