Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आर.एम. मेमोरियल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डांडिया उत्सव का आयोजन

आर.एम. मेमोरियल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डांडिया उत्सव का आयोजन

कोटा, 16 अक्टूबर । आर.एम. मेमोरियल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी छात्राध्यापिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। सर्वश्रेष्ठ परिधान प्रतियोगिता में हर्षिता पारेता ने प्रथम तथा शशि कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सुहानी हाड़ा प्रथम तथा मीनू बैरवा द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, युगल नृत्य प्रतियोगिता में मनीषा गोचर एवं प्रतिभा शर्मा की जोड़ी ने प्रथम तथा पूर्वा महावर एवं वर्तिका चोपड़ा की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम ने छात्राध्यापिकाओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा आपसी सहयोग, उत्साह और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया। संपूर्ण आयोजन आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles