Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

21 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, बूंदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

प्रयागराज–असारवा के बीच चलेगी साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

21 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, बूंदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन ने प्रयागराज–असारवा–प्रयागराज के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04165/04166 प्रयागराज–असारवा–प्रयागराज स्पेशल दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज–असारवा स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से प्रातः 05:00 बजे रवाना होकर बयाना 15:35 बजे, हिंडौन सिटी 16:00 बजे, गंगापुर सिटी 16:40 बजे, सवाई माधोपुर 17:28 बजे, केशोरायपाटन 18:35 बजे, बूंदी 19:23 बजे, मांडलगढ़ 20:13 बजे तथा चंदेरिया 21:40 बजे पहुंचते हुए अगले दिन प्रातः 05:45 बजे असारवा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04166 असारवा–प्रयागराज स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को असारवा से प्रातः 08:45 बजे रवाना होकर चंदेरिया 17:55 बजे, मांडलगढ़ 18:48 बजे, बूंदी 19:50 बजे, केशोरायपाटन 20:35 बजे, सवाई माधोपुर 21:58 बजे, गंगापुर सिटी 22:45 बजे, हिंडौन सिटी 23:10 बजे तथा अगले दिन बयाना 00:43 बजे पहुंचते हुए शुक्रवार को प्रातः 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमारी, डूंगरपुर, लुसाड़िया एवं हिम्मतनगर स्टेशनों पर

यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles