Monday, March 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

धूमधाम से मनाया महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस ,वन एवं वन्य जीव संरक्षण पखवाड़े के समापन पर सजे रंगोली के रंग

-भारत सिंह चौहान

​कोटा/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा में शनिवार को मेवाड़ के महानायक महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस का आयोजन किया गया। जिसे विद्यालय परिसर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी पावन उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ, कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में पिछले कई दिनों से चल रहे ‘वन एवं वन्य जीव संरक्षण पखवाड़े’ का भी विधिवत समापन हुआ।

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं उनके ऐतिहासिक कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। प्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रताप का जीवन स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम का जीवंत उदाहरण है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से सीख लेकर अनुशासित और राष्ट्रभक्त नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई।

​वन एवं वन्य जीव संरक्षण पखवाड़े के समापन के अवसर पर विद्यालय में विविध शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

समारोह की मुख्य अतिथि सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) नीलम त्रिपाठी ने स्काउट-गाइड के सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के समन्वय पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में केशव गालव, प्रवीण कुमार शर्मा एवं अखिलेश ने भी अपने विचार साझा किए।

​कार्यक्रम का संचालन अंतिमा मेहरा ने किया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ के साथ-साथ यूनिट लीडर भारती महावर, योगिता महावर और सीनियर गाइड जिया मेघवाल, लक्ष्मी प्रजापति, तनु वैष्णव, प्रिंस यादव, अंजलि जाटव, अनामिका वर्मा, गीत जांगिड़ एवं पायल प्रजापति सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles