Monday, March 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वस्फूर्त अपने हिंदू नववर्ष के आयोजनों को दिव्य और भव्य बनाएं, हिंदू नववर्ष आयोजन के पोस्टर का विमोचन

-भारत सिंह चौहान

कोटा । अपना हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल एकम वर्ष प्रतिपदा से, अर्थात 19 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। हिंदू नववर्ष के स्वागत अभिनन्दन हेतु कोटा महानगर में पंच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में आयोजन के पोस्टर का विमोचन 28 फरवरी शनिवार को सायंकाल गोदावरी धाम पर संतो और समाजसेवी मानुभावों के द्वारा किया गया। इस दौरान मंचस्थ श्रीकुलम शक्तिपीठ की महामंडलेश्वर मां नीति अंबाजी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक माननीय पन्नालाल शर्मा एवं महानगर समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल रहे एवं संचालन महामंत्री ड़ा बाबूलाल भाट नें किया।

महामंडलेश्वर माँ नीति अंबाजी ने आव्हान किया कि “हिंदू नववर्ष सृष्टि के शुभारम्भ का पवित्र दिन है। ब्रह्माजी नें इसी दिन सृष्टि का सृजन किया था। इसका शुभ तिथि का धार्मिक आध्यात्मिक और प्रकृतिक पुण्य महत्व है। हमारे सभी पवित्र त्यौहार उत्सव व्रत और मुहूर्त अपने संवत की गणना से ही आयोजित होते हैँ। इस शुभ अवसर पर आयोजित होनें वाले आयोजनों के पुण्य प्रवाह का लाभ, सभी हिंदू समाज के बंधुओं को सम्मिलित होकर उठाना चाहिए।”

माननीय संघचालक पन्नालाल शर्मा ने कहा कि ” हिंदू नववर्ष अपना नववर्ष है, हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्राण तत्व है। इसे समस्त हिंदू समाज को दिव्य और भव्य बनाने में स्वस्फूर्त जुट जाना चाहिए। ”

महानगर समिति अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल नें कहा कि ” हिंदू नववर्ष के पंचदिवसीय आयोजनों को लेकर हिंदुजन में भारी उत्साह का वातावरण है। अपने हिंदू नववर्ष पर आयोजित होनें वाले सभी पंचदिवसीय कार्यक्रम विशाल और विराट स्वरूप में आयोजित होंगे। समिति प्रत्येक हिंदुजन को आयोजन से जुड़ने का आग्रह करती है। ”

महामंत्री भाट नें पंच दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि 17 मार्च को मातृशक्ति वाहन रैली, नयापुरा स्टेडियम से गोदावरी धाम तक़, 18 मार्च पूर्व संध्या पर कोटा महानगर की 120 से अधिक बस्तीयों में महाआरतियों का आयोजन, नववर्ष के प्रारंभ पर 19 मार्च से दो दिवसीय स्वदेशी मेला दशहरा मैदान पर, 20 मार्च को मेले में भजन संध्या और 21 मार्च को विराट सर्व हिंदू समाज की वाहन रैली मानव विकास भवन,टीलेश्वर चौराहा से दशहरा मैदान तक़ का आयोजन होगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर समाजसेवी सत्यनारायण यादव, श्यामबिहारी नागर,सत्यनारायण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश त्रिपाठी,पंकज मेहता, मुकुट नागर,सुनीता व्यास,नेता खंडेलवाल,प्रमोद राठौड़,किसन पाठक,अरविन्द सिसोदिया, मुकेश विजय, के पी सिंह, लोकेन्द्र सिंह राजावत, सुमेर सिंह,युधिष्ठर खटाना, रेणु मिश्रा,चेतना मोरवाल, रीना शुक्ला, पवन भटनागर, हुकूमत सिंह झाला, डॉ अनुपमा चतुर्वेदी, डा ज्योति शर्मा, सुनीता गोयल जोली, विजयलक्ष्मी गौतम, अर्चना गुर्जर, सोनू सिंघानिया संतोष नामा, अनुराधा गोस्वामी, हेमलता आदि प्रमुखरूप से मौजूद रहीं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles