कोटा विकास प्राधिकरण के दल द्वारा शनिवार, 28 फरवरी को ग्राम रोझड़ी क्षेत्र में मुकंदरा विहार विस्तार योजना के समीप स्थित कृषि भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण टीम ने खसरा संख्या 361/355, 362/355, 363/355 एवं 364/355 पर विकसित की जा रही गैर अनुमोदित आवासीय योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों को मौके पर रुकवाया। साथ ही संबंधित भूखंडों पर निर्माण कर रहे व्यक्तियों को बिना अनुमोदन निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि बिना स्वीकृति निर्माण कार्य जारी रखा गया तो प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर सामग्री जब्त कर ली जाएगी।
यह कार्रवाई तहसीलदार ललित किशोर नागर के निर्देशन में की गई। अभियान में कानूनगो प्रफुल्ल गोयल, पटवारी हितेश माहेश्वरी सहित प्राधिकरण जाब्ता मौजूद रहा।





