Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में इंडियन स्कूल आफ मैनेजमेंट की स्थापना एवं बांरा जिले में पर्यटन मुख्यालय खोला जाए — अशोक माहेश्वरी

-जितेंद्र कुमार शर्मा

बारां । होटलकोटा के सी ए डी सभागार में संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में संभागीय पर्यटन विकास समिति की बैठक में बारां में पर्यटन विभाग का मुख्यालय खोले जाने वाली मांग को होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी और बारां जिला इकाई अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल द्वारा मुख्य रूप से उठाया गया।संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोटा बूंदी बांरा झालावाड़ के समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे बैठक में मुख्य रूप से कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ममता तिवारी होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी महासचिव संदीप पाडिया कार्यकारिणी सदस्य अभिनव चतुर्वेदी बांरा इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल इंटेक के सदस्य हर्षित अग्रवाल बूंदी जिले के अध्यक्ष प्रदीप चांदवानी झालावाड़ इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह झाला पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विकास पांडे सहायक निदेशक संदीप श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी एवं वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक सुगनाराम जाट भी मौजूद थे बैठक में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि हाड़ोती के कोटा बूंदी बांरा झालावाड़ के पर्यटन स्थलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी विभागों द्वारा समावेश बनाकर .इसको मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है । कोटा में पिछले दिनों लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है जो आने वाले पर्यटक सीजन जुलाई से मार्च तक भारी मात्रा में पर्यटक आने की संभावना है कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के बाद कोटा में आए 26 राज्यों के टूर ऑपरेटरों द्वारा हाड़ोती में आने वाले पर्यटक सीजन में बनाई गई आइटनरी के पैकेज के अनुसार पैकेज में दो दिन कोटा एक-एक दिन बूंदी बांरा झालावाड़ को शामिल किया गया ह अतः हमें हमारे संभाग के सभी पर्यटन स्थलों में व्याप्त खामियों को दुरुस्त करना होगा। बैठक में फेडरेशन के महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि चंबल सफारी में सफारी करने आने वाले पर्यटकों के लिए के केफीट एरिया मूलभूत सुविधाओं के लिए एक बड़ा स्थल विकसित किया जाना चाहिए साथ ही इसमें नांवो की संख्या बढ़ानी होगी इसमें क्रूज भी चलाया जाना चाहिए और इसे जवाहर सागर तक बढ़ाया जाना चाहिए साथ ही मुकुंदरा टाइगर रिजर्व अभ्यारण में नियमित रूप से सफारी और इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि गडरिया महादेव में भी आने वाले पर्यटकों के लिए के केफीट एरिया और इसके मार्ग को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है । मुख्य वन संरक्षक सुगनाराम जाट ने बताया कि मुकुंदरा के कोर एरिया में सफारी की अनुमति आ चुकी है शीघ्र ही तीन नए मार्ग सफारी के लिए खोले जाएंगे साथ ही एक और नया मार्गदर्शन दरा की नाल से भी खोले जाने के प्रयास चल रहे हैं चंबल सफारी में भी नावों की संख्या बढ़ाई जाएगी साथ ही मुकुंदरा अभ्यारण में अभी पांच कंटेनर गाडी ओर मंगाई हैं आगे भी कंटेनरों की संख्या बढ़ाई जाएगी बूंदी होटल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रदीप चांदवानी ने बताया कि बूंदी के जेतसागर झील में कुंभी को हटाने के लिए एक मशीन स्थाई तौर पर लगाई जाए साथ ही यहां पर स्थाई रूप से नौकायन शुरू किया जाना चाहिए इसी के साथ एक चौपाटी की स्थापना भी की जाए ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़ सके एवं रामगढ़ अभ्यारण में सफारी के लिए जो मार्ग बने हुए उनको भी दुरुस्त किया जाना चाहिए । बांरा इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल इंटेक सदस्य

हर्षित अग्रवाल ने बताया कि बांरा के रामगढ़ कैटर, भण्ड देवरा ,शेरगढ़ किला ,सोरसन अभ्यारण एवं शाहबाद के किले जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के रखरखाव के अभाव में वहां पर कई खामियां व्याप्त है जिन्हें लंबित पड़े विकास के कार्य और यहां लम्बित पड़े विकास के कार्य को पुनः चालूकर उन्हें पूर्ण विकसित किया जाना चाहिए झालावाड़ इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह झाला ने बताया कि गागरोन फोर्ट के रास्ते को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए एवं गागरोन फोर्ट के बाहर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया जाए कोलवी की गुफाओं को भी विकसित किया जाना चाहिए .इस अवसर पर KDA आयुक्त ममता तिवारी ने कहा कि केशोरायपाटन कॉरिडोर का काम चल रहा है वहां स्थित रंगपुर साइट पर गेस्ट हाउस का भी पुनर्निर्माण करवाया जा रहा है । संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल ने बैठक में मौजूद कोटा बूंदी बांरा द्वारा झालावाड़ के पर्यटन अधिकारियों जिसमें विकास पांडे संदीप श्रीवास्तव सिराज अहमद प्रेम शंकर को निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से मिलकर लंबित पड़े सभी पर्यटन स्थलों के कार्यों को शीघ्र विकसित करें उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि मुकुंदरा अभ्यारण के नए मार्ग को सफारी के लिए शुरू किया जाए एवं पर्यटकों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराये उन्होंने चंबल नदी के रंगपुर घाट को वाराणसी के घाट की तरह विकसित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए कोटा जिले के वाटर पॉइंट पर बर्ड वाचिंग पर पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने चंबल रिवर फ्रंट पर फूड कोर्ट को स्थापित करने एवं ग्रामीण हाट में हस्तशिल्प दुकानों के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए संभागीय आयुक्त ने पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत चयनीत जिले के पर्यटन स्थलों को कार्य योजना बनाकर उनके सोन्दर्यकरण पर भी चर्चा की उन्होंने बूंदी बाईपास के यू पॉइंट के मकानों पर नए निर्माण करने और बाईपास के ऊपर निर्माण करने वालों को तुरंत रोके जाने के निर्देश दिए बूंदी के पर्यटन स्थलों के रखरखाव एवं सोन्दर्यकरण के भी निर्देश दिए बूंदी झालावाड़ कोटा में स्थित चंबल टूरिस्ट बंगला वृंदावती होटल चंद्रावती होटल को नवीनीकरण करके पुनः पर्यटकों के लिए चालू किए जाने के भी निर्देश दिए साथ ही बूंदी जिले के समीप टीवी टावर का भी स्वरूप बदलने पर बैठक में चर्चा हुई संभागीय आयुक्त ने होटल फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा कोटा में होटल मैनेजमेंट आफ स्कूल कोलेज की मांग पर सहमति जताते हुए KDA आयुक्त से होटल मैनेजमेंट की स्थापना के लिए उपलब्ध जमीन पर इस दिशा में काम करने के लिए कहा एवं बांरा जिले मे पर्यटन मुख्यालय खोलने के लिए भी राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने पर सहमति जाहिर की उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन से जुड़े सभी लंबित मामलों को तुरंत प्रभाव से हल करें और जिले वाइज कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन करके सभी विभागों में समावेश बनाकर पर्यटन विकास की गतिविधियों में तेजी लाएं उन्होंने होटल फेडरेशन एवं पर्यटन विभाग से आग्रह किया कि वह पब्लिक पार्टनरशिप निभाते हुए कई चीजों में सरकार की मदद करें जिससे पर्यटन की दिशा में जिस तरह से हाड़ोती निरंतर आगे बढ़ रहा है उसमें और बढ़ोतरी हो सके और आने वाले पयर्टन सीजन में हाड़ोती में भारी मात्रा में पर्यटन आने की संभावना को देखते हुए हमें हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती से तैयार करना होगा जिससे हाड़ोती को पर्यटन नगरी बनाने का सपना हमारा सरकार हो सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles