Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान द्वारा हजरत मदनी बाबा का 140वां जन्मदिवस होली पर सर्वधर्म समन्वय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा

-जितेंद्र कुमार शर्मा

बारां/श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान, बारां द्वारा हिन्दुस्तान के प्रसिद्ध सूफी संत एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वयी सन्त सिद्दीक बाबा के आध्यात्मिक गुरु हजरत मदनी बाबा के 140वें जन्मदिवस का आयोजन आगामी होली पर्व के अवसर पर एक सर्वधर्म समन्वयी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि हजरत मदनी बाबा मानवता, प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के संदेशवाहक रहे हैं। उनके विचार आज भी समाज को आपसी भाईचारे, अहिंसा और करुणा की राह दिखाते हैं। इसी भाव के साथ यह आयोजन सभी धर्मों, संप्रदायों और वर्गों के लोगों को जोड़ने का प्रयास होगा।

कार्यक्रम में सूफी विचारों पर वक्तव्य, आध्यात्मिक प्रवचन, सर्वधर्म प्रार्थना, तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाले संदेश प्रस्तुत किए जाएंगे। संस्थान का उद्देश्य इस अवसर पर युवाओं और समाज के सभी वर्गों को मानवीय मूल्यों से जोड़ना है।

श्री सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान, बारां ने सभी धर्मावलंबियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles