Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

‘विचारों की उड़ान’ से आत्ममंथन का संदेश

कोटा/‘संसद विजिट – यादें’, ‘कोटा टूरिज्म’ तथा ‘हाड़ौती गौरव सम्मान–2026’ जैसी पुस्तकों और विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित लेखों के माध्यम से चर्चित लेखक एवं सामाजिक चिंतक परमानन्द गोयल ने अपनी प्रेरणादायी कृति ‘विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नजरिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका’ पीडब्लू विद्यापीठ के रीजनल बिज़नेस हेड दिनेश जैन एवं मैनेजर (पीआर) विनय गांधी को ससम्मान भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की विषय-वस्तु को युवाओं, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रासंगिक एवं उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह कृति छात्रों को सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन और स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा देती है।

लेखक परमानन्द गोयल ने बताया कि ‘विचारों की उड़ान’ जीवन के विविध अनुभवों पर आधारित एक चिंतनपरक रचना है, जो आत्ममंथन, वैचारिक परिष्कार तथा व्यक्तित्व विकास की दिशा में सार्थक प्रयास है।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles