Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंसारी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हज गाइड और रमज़ान बुकलेट का विमोचन

-अशफाक अंसारी✍️

कोटा/एक निजी संस्थान में अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा की ओर से एक प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें *रिज़वानुद्दीन अंसारी द्वारा सम्पादित हज गाइड और रमज़ान बुकलेट संस्करण 2026 का विमोचन किया गया।* हज गाइड का वितरण कोटा , बूंदी, झालावाड़, बारां तथा अन्य ज़िलों में राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में किया जाएगा ।

सोसाइटी के अध्यक्ष इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी के अनुसार प्रोग्राम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी छत्तीसगढ़ जनाब एम डब्ल्यू अंसारी रहे ।

जनाब एम डब्ल्यू अंसारी ने अपने सम्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रोग्राम में सोसाइटी के ट्रेज़रर अब्दुल मजीद अंसारी, वाई जी एन एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन अरशद अंसारी, मुख्तार अंसारी, मेहमूद अली, इंजीनियर शाहिद, पार्षद साहिब हुसैन, इकराम हुसैन, अब्दुल हकीम, डॉ रियाज़, इंजीनियर अब्दुल गनी, ज़ाकिर एडवोकेट, मोहम्मद हुसैन, तोसीफ हुसैन, अहमद रज़ा, मुस्तमिर सलीम अब्बासी और शाहनवाज़ आदि भी उपस्थित रहे।

मीटिंग का संचालन अब्दुल मजीद अंसारी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles