Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अधरशिला दरगाह से जुबेर अब्बासी 40 दिन के उमराह सफर पर रवाना

अधरशिला दरगाह से जुबेर अब्बासी 40 दिन के उमराह सफर पर रवाना

रिपोर्ट: रिज़वान खान | कोटा

कोटा। पवित्र रमजान उल मुबारक के पाक महीने में इबादत की नियत से जुबेर अब्बासी 40 दिन के उमराह सफर पर रवाना हुए। इस दौरान वे सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना में रहकर इबादत करेंगे और मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे।

जुबेर अब्बासी अपने 40 दिवसीय उमराह प्रवास के दौरान  विशेष इबादत करेंगे। वे देश, समाज में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ करेंगे।

उनके पिता असलम अब्बासी ने बताया कि यह जुबेर अब्बासी की तीसरी उमराह यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर है कि उनका बेटा बार-बार हरम शरीफ में हाजिरी देने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा है।

अधरशिला दरगाह से दी गई विदाई

उमराह के लिए रवाना होने से पहले परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों ने अधरशिला दरगाह से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सभी ने फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी और दुआओं के साथ रुखसत किया।

मौजूद लोगों ने जुबेर अब्बासी से अपने और अपने परिवार के लिए भी खास दुआ करने की गुजारिश की

जुबेर अब्बासी का संदेश

रवाना होने से पहले जुबेर अब्बासी ने कहा कि तीसरी बार उमराह पर जाने का अवसर मिलना उनकी जिंदगी की बड़ी नेमत है। वे इस मुबारक सफर के दौरान अधिक से अधिक इबादत कर देश और समाज में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ करेंगे।परिवार व समाज के लोगों ने उनकी कामयाब और मकबूल उमराह यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles