Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मुनि योग सागर महाराज ससंघ ने कीर्ति स्तंभ रिवर फ्रंट पहुंचा आदि का अवलोकन जम्बू जैन सर्राफ

कोटा । ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज ससंघ ने दोपहर डेढ़ बजे परकोटे में स्थित प्राचीन जिनालयों की वंदना करने के लिए विहार किया। मार्ग में सी ए डी चौराहे पर स्थित कीर्ति स्तंभ का अवलोकन किया। साथ ही कीर्ति स्तंभ की चारों दिशाओं में उकेरी गई दिगम्बर जैन प्रतिमाओं को देख प्रसन्नता व्यक्त की।

पुण्योदय अतिशय क्षेत्र , अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि संघ दशहरा मैदान होते हुए रिवर फ्रंट पहुंचा जहां चंबल नदी, चंबल माता की मूर्ति, विश्व की प्रसिद्ध इमारतों आदि का अवलोकन किया। मुनि संघ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मड़िया, , विजय दुगेरिया, पारस सोगानीसोनू मड़िया, , अजय मेहता, अमित सोगानी, पारस अरोड़ा, सुनीता मड़िया सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वहीं से मुनि संघ ने लाडपुरा स्थित दिगम्बर जैन शांतिनाथ मंदिर के दर्शन किए जिसके बाद रामपुरा स्थित सभी प्राचीन जिनालयों के दर्शन किए। जगह-जगह रंगोली सजाकर मुनि संघ की आरती उतारी गई।

पाटनपोल, गढ़ पैलेस होते हुए मुनि संघ सायं साढ़े पांच बजे दादाबाड़ी स्थित नसियां जैन मंदिर पहुंचा जहां संघ ने प्रतिक्रमण और सामायिक की।

शनिवार को तलवंडी प्रवास—

तलवंडी जैन समाज के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया ने बताया कि मुनि योग सागर महाराज ससंघ शनिवार को प्रातः साढ़े 8 बजे तलवंडी पहुंचेंगे जहां मुनि संघ के प्रवचन एवं आहार चर्चा होगी।

केशोराय पाटन जाएगा मुनि संघ

केशोराय पाटन के अध्यक्ष गुलाब जैन चुना वाले ने बताया कि कोटा से मुनि संघ का विहार केशोराय पाटन स्थित प्राचीन भगवान मुनिसुव्रतनाथ मंदिर की ओर होने की संभावना है जहां भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles