कोटा। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए पूर्व केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास एवं सार्वजनिक खाद्य वितरण राज्य मंत्री एवं सीकर से सांसद रहे सुभाष महारिया ने कहा कि यह बजट राजस्थान के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करता है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए मजबूत और टिकाऊ विकास की आधारशिला भी रखता है। महारिया नें शुक्रवार को कोटा संभाग मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता एव कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके स्वागत समारोह को संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता में शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर, महारिया का स्वागत किया, इस दौरान मंचस्थ कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया नें संचालन किया, जिला महामंत्री रितेश चित्तौड़ा एवं जिला महामंत्री रामलाल टटवाड़िया ने स्वागत किया ।
भाजपा नेता महारिया ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, देश के सर्वांगीण विकास के विजन के साथ, विश्व के विकसित देशों में सम्मिलित होने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहा है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान और किसान समृद्धि को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इसमें सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। जो कि हाड़ौती के नाम से विख्यात कोटा संभाग की उन्नति और विकास के लिए कटीबद्ध है।
महारिया नें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से युवा मोर्चा के समय से संबंध होना बताते हुये कहा कि कोटा को लोकसभा स्पीकर ओम जी बिरला के कारण अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। बिरलाजी कोटा के विकास और उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहते है, उन्ही के प्रयासों से कोटा में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का हवाई अड्डा बन रहा है। उन्होंने पूर्व सांसद रघुवीर सिंह कौशल को याद करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पर उन्होंने बहुत काम किया था। उन्होंने कहा कि कोटा के भाजपा जनप्रतिनिधि और नेता कोटा की बहुत चिंता करते है और हमेशा कुछ न कुछ कोटा को मिले यह कोशिश करते रहते है।
महारिया ने कोटा के दशहरा मेला को भी याद करते हुये कहा कि में इस मेले में आया था और मुझे कोटा आना बहुत ही अच्छा लगता है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान जहां रेगिस्तान है वहीं कोटा आर्थिक नगरी है और कोटा संभाग उपजाऊ भूमि सम्पन्न है। राजस्थान में कोटा संभाग का विशेष स्थान है। कोटा शहर और कोटा संभाग राजस्थान का सबसे तेजी से विकसित हो वाला संभाग है। उन्होंने परवन सिंचाई योजना और नोनेरा बांध और दाई मुख्य नहर से लिफ्ट एरिकेशन द्वारा ग्रामीण सिंचाई का जिक्र किया।
महारिया नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हमेशा कर्मचारी हितों का ध्यान रखती है और अन्य प्रांतों की अपेक्षा अधिक देने की ही कोशिश हमेशा रहती है। समस्या, समाधान और सुधार की एक सतत प्रक्रिया है जो निरंतर चलती रहती है। उन्होंने कहा-प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दूसरे राज्यों से ज्यादा फायदा मिलता है। कर्मचारियों की जॉइनिंग से लेकर अब तक के मैक्सिमम बेनिफिट्स भाजपा सरकारों ने दिए हैं। इसमें 1977 से लेकर 2023 में बनी सरकार के बीच सभी भाजपा शासन में फायदा दिया। नए कर्मचारियों की भर्ती भी जनसंख्या के लिहाज से चार लाख करने का प्रावधान सरकार का है।
महारिया नें कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निरंतर दिल्ली के संपर्क में रहते है, वे केंद्रीय मंत्रियों से मिलते है और राजस्थान के लिए भिन्न भिन्न योजनाओं और मंत्रियों से कुछ न कुछ लाते रहते है। जिससे राजस्थान प्रगति में, जन सेवा में लगातार अग्रणी है।
महारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईआरसीपी को पैसा नहीं देने के सवाल पर कहा कि, ईआरसीपी को बीते बजट में ही पैसा जारी कर दिया था, उस पैसे का उपयोग हो जाएगा, तब आगे बजट जारी होगा। यमुना जल समझौते के तहत भी पीएम मोदी ने 3200 करोड़ रुपए का स्पेशल बजट दिया है।
उन्होंने कहा कि जहां पूर्व सरकार के जिम्मेदार लोग जांचो में फंसे है और दिन रात चिंता में डूब रहते है वही भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल के दौरान पेपरलीक की घटनायें पुरी तरह थम गई है। महारिया नें बजट के माध्यम से युवाओं को नौकरियों में भर्ती कैलेंडर, गैर सरकारी भर्ती सहित युवा उधमप्रोत्साहन पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि बजट में राजस्थान के लिए कई नई विकास योजनाओं की घोषणा की गई है, जिनमें पक्की सड़क कनेक्टिविटी, हर घर नल से जल योजना के विस्तार, मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग संस्थानों में संसाधन विकास, जिला स्तर पर आधुनिक खेल स्टेडियम, युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।
महारिया ने कहा कि किसानों के हित में सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने, कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए गोदामों के निर्माण तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि कोटा संभाग के लिए भी बजट में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी परिवहन व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास तथा पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे क्षेत्र की विकास गति तेज होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
महारिया ने कोटा संभाग सहित पूरे राजस्थान के नागरिकों को इस जनहितैषी बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे और राजस्थान विकास के नए मानक स्थापित करेगा।
भाजपा नेता सुभाष महारिया ने अपूर्ण चल रहीं बजट घोषणाओं के बारे में विस्तार से कहा कि बजट घोषणाएं धरातल पर उतरने के लिए लैंड एलॉटमेंट व लोकल स्थानीय सपोर्ट आदि आवश्यक हैं। मैंने एक-एक घोषणा का बारीकी से अध्ययन किया। इसमें कितनी घोषणाएं पूरी हो गई, कितनी पाइप लाइन में है और कितनी पर सरकारी एजेंसियां अपना प्रेजेंटेशन देने को तैयार हैं, इनमें टाइम शेड्यूल है। किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए लैंड एक्विजिशन, डीपीआर बनेगी व फिर काम होगा। मैंने पूर्व की घोषणाओं को देखा है कि यह 70 से 80 फीसदी पूरी हो गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत विजन से प्रेरित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान संकल्प के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के माध्यम से अब विकसित कोटा का स्वप्न साकार हो रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रितेश चित्तोड़ा, रामलाल टटवाडिया, कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया, सोशल मीडिया कोटा संभाग संयोजक रजनीश सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह तलवार, जिला प्रवक्ता जगदीश सिंह मोहिल, कार्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण सोनी, कार्यालय मंत्री प्रदीप राठौर, कोषाध्यक्ष आत्मदीप आर्य, अमित उराड़िया, पुरषोत्तम दाधीच, हुकमत सिंह झाला, मण्डल अध्यक्ष संजय समीर सेनी, रोहित महावर सहित उपस्थित रहें।






