Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर दी जान, अस्पताल में तोड़ा दम

कोटा। शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने पर उसने मदद की गुहार लगाई, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और करीब तीन महीने पहले ही कोटा आई थी। वह यहां रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और ऑफलाइन टेस्ट सीरीज भी जॉइन कर रखी थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

तबीयत बिगड़ने पर उसने कहा, “मुझसे गलती हो गई, मुझे बचा लो।” साथ में रहने वाले छात्र, उसकी बहन और मकान मालिक ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी बलदेव राम ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों और रिश्तेदारों के अनुसार, छात्रा पढ़ाई में ठीक प्रदर्शन कर रही थी और किसी तरह के तनाव की बात सामने नहीं आई है। गुरुवार शाम और रात को उसने परिवार से सामान्य बातचीत भी की थी।

छात्रा के पिता ने बताया कि रात करीब 8 बजे बेटी से बात हुई थी। उन्होंने खाना खाने के बारे में पूछा था, जिस पर उसने हां कहा था। इसके बाद रात में अचानक उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली।

परिवार का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles