Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

21 फरवरी से शुरू होगा कोटा महोत्सव, जिला कलेक्टर ने किया लोगो और आमंत्रण पत्र का विमोचन

कोटा/21 फरवरी से प्रारंभ होने वाले कोटा महोत्सव के लोगो एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया द्वारा किया गया। इस दौरान महोत्सव से जुड़े विभिन्न संगठनों, संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

विमोचन कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने सभी से कोटा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।

महोत्सव की शुरुआत 21 फरवरी से

जिला कलेक्टर ने बताया कि कोटा महोत्सव की शुरुआत 21 फरवरी को सुबह 8 बजे गोदावरी धाम पर गणेश वंदना से होगी। इसमें गणेश आरती, महाश्रृंगार और भजन गायन का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर लोकल टैलेंट हंट, मास्टर शेफ प्रतियोगिता, सुरीला कोटा संगीत कार्यक्रम, घूमर शो, चम्बल महाआरती और शाम को सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा। वहीं नंदी घाट पर फोटो एग्जीबिशन भी लगाई जाएगी।

21 और 22 फरवरी को विशेष आयोजन

21 एवं 22 फरवरी को राजपूताना घाट पर दीदी रो हाट प्रदर्शनी तथा शौर्य घाट पर स्वदेशी कोटा के तहत ऑर्गेनिक खेती एवं मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित होगी। दोनों दिन किशोर सागर तालाब पर फ्लावर शो और पुलिस, आर्मी व आरएसी द्वारा बैंड वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

22 फरवरी के कार्यक्रम

22 फरवरी को सुबह मथुराधीश मंदिर से हेरिटेज वॉक निकाली जाएगी। इसके बाद “म्हारो राजस्थान” के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, निरोगी कोटा कार्यक्रम के अंतर्गत टॉक शो और ‘कोटा ऑन स्क्रीन’ फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

सेवन वंडर्स पार्क में पेट-शो आयोजित होगा, जिसमें भाग लेने के लिए पेट ऑनर्स को क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

शाम को कोटा निवासी बॉलीवुड गायक क्षितिज तारे की म्यूजिकल प्रस्तुति, कोटा डोरिया फैशन शो तथा दशहरा मैदान में मेगा सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा।

कई अधिकारी व प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में एडीएम वीरेन्द्र सिंह यादव, एडीएम कृष्णा शुक्ला, प्रशिक्षु आईएएस आराधना चौहान, नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा सहित होटल, पर्यटन, व्यापार और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles