बजट में लखपति दीदी योजना का विस्तार प्रमुख रूप से किया गया है ,सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में इस योजना के दायरे को बढ़ाते हुए और अधिक परिवारों को जोड़ने का प्रावधान है।महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ‘पिंक पुलिस बूथ’ एवं साथ ही, ‘शक्ति वाहिनी’ (विशेष महिला पेट्रोलिंग यूनिट) को आधुनिक संसाधनों और वाहनों से लैस किया जाने की घोषणा आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिलने के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए अहम है ।यही नहीं बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए गरीब परिवारों में बेटी के जन्म पर सेविंग बॉन्ड्स देने की योजना को मजबूती दी गई है। यह राशि बेटी के 21 वर्ष की आयु पूरी करने पर उसे उच्च शिक्षा या अन्य जरूरतों के लिए उपलब्ध होगी।साथ ही 25,000 मिनी ई-मित्र महिला सशक्तिकरण और डिजिटल साक्षरता को जोड़ते हुए सरकार 25,000 महिलाओं और युवाओं को ‘मिनी ई-मित्र’ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा से महिला सशक्तिकरण को पंख मिले है । इससे महिलाएं घर बैठे सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुँचा सकेंगी और आय अर्जित कर सकेंगी। कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की योजना को सतत् रखा गया । साथ ही, मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि और नए महिला कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की गई है जो अति उत्तम है ।महिला स्वयं सहायता समूहों और व्यक्तिगत महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर या ब्याज मुक्त ऋण की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे कुटीर उद्योगों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि के साथ-साथ उनके कार्यस्थल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पोषण सहायता का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी महिलाओं के लिए अति उतम है । यह बजट राजस्थान की महिलाओं को केवल ‘लाभार्थी’ नहीं बल्कि ‘विकास का भागीदार’ बनाता है। सुरक्षा (पिंक बूथ), सम्मान (लाडो योजना) और स्वरोजगार (मिनी ई-मित्र) के माध्यम से सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त करने का अपना वादा निभाया है।






