Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बजट में युवाओं और खिलाड़ियों की अनदेखी: शाहिद इकबाल भाटी

कोटा/ राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने निराशाजनक और दिशाहीन बताया है। भाटी ने कहा कि बजट में युवा बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता।

खेलों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, स्टेडियमों के विकास और प्रशिक्षकों की नियुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर सरकार ने केवल औपचारिकता पूरी की है। खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के बिना खेल जगत का विकास संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार केवल घोषणाएं न करे, बल्कि उनके क्रियान्वयन की समयबद्ध योजना भी सार्वजनिक करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles