Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ऐतिहासिक फैसला: अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती में राजस्थान के पहलवान पहली बार हवाई यात्रा से जाएंगे तमिलनाडु

-रामावतार राठौर

कोटा/भारतीय कुश्ती के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राजस्थान स्टेट रेसलिंग एसोसिएशन (RSWA) के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए हवाई यात्रा की व्यवस्था की है।

यह पहली बार है जब भारत की किसी भी कुश्ती फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को एयर ट्रैवल की सुविधा दी गई है।

27 फरवरी से 1 मार्च तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी पहलवान अब हवाई यात्रा के माध्यम से राजस्थान से तमिलनाडु पहुंचेंगे।

इस निर्णय से खिलाड़ियों के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। लंबी और थकाऊ यात्रा से बचकर अब युवा पहलवान पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।

RSWA अध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। खिलाड़ियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।

खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञों और अभिभावकों ने भी इस फैसले की सराहना करते हुए इसे युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

यह कदम न केवल राजस्थान कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles