Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल डायरेक्टर राजस्थान अखिलेश दीक्षित का सम्मान                    

कोटा शहर के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने की पहल की सराहना

– भारत सिंह चौहान✍️

कोटा। देशभर में शिक्षा नगरी के रूप में विख्यात कोटा शहर के शैक्षणिक वातावरण को निरंतर सुदृढ़ एवं जीवंत बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आकाश इंस्टीट्यूट के राजस्थान रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित को हाडोती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में उनके जयपुर से कोटा आगमन पर शनिवार को प्रदान किया गया।

न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार सायंकाल जयपुर से कोटा आगमन पर हाडोती गौरव सम्मान आयोजन समिति सदस्यों द्वारा आकाश इंस्टीट्यूट के राजस्थान रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित का आत्मीय स्वागत किया गया। कोटा को शिक्षा की काशी के रूप में बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहकर कार्य करने, विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजन समिति के संरक्षक परमानंद गोयल की अगुवाई में कार्यक्रम संयोजक के के शर्मा कमल, कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल, मीडिया प्रभारी हर्षित शर्मा, राधेश्याम मित्तल सहित समिति के अन्य सदस्यों ने अखिलेश दीक्षित को साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने कहा कि कोटा की शैक्षणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में आकाश इंस्टीट्यूट एवं उसके नेतृत्व की अहम भूमिका रही है।

विदित रहे कि आकाश इंस्टीट्यूट ने हाडोती गौरव सम्मान समारोह में सहयोग करते हुए अपनी विशेष स्टॉल भी लगाई, जहाँ कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आकाश इंस्टीट्यूट की शैक्षणिक योजनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं करियर मार्गदर्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कोटा का शैक्षणिक वातावरण तभी निरंतर प्रगति करेगा जब शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन और शिक्षा से जुड़े नेतृत्व मिलकर समन्वित प्रयास करें। अखिलेश दीक्षित का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि कोटा शिक्षा नगरी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles