रामलीला मंच पर भाजपा कोटा शहर की कार्यकारिणी का महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने किया स्वागत-सम्मान
प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर
कोटा। नगर निगम कोटा की ओर से श्री राम रंगमंच पर आयोजित भव्य रामलीला मंचन के अवसर पर नवनियुक्त महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने भाजपा कोटा शहर की समस्त कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर मंच पर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर तथा श्यामा तुलसी का पौधा भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जगदीश सिंह मोहिल सहित भाजपा कोटा शहर की कार्यकारिणी के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि एवं रामलीला रंगमंच की कार्यकारिणी के सदस्यों को भगवान श्रीराम की लीला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
रामलीला मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में आत्मीय स्वागत और सम्मान के माध्यम से आपसी सद्भाव एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने महापौर द्वारा दिए गए आमंत्रण और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामावतार राठौर ने महापौर अनुसुइया गोस्वामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कोटा शहर की कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान करना सराहनीय पहल है। उन्होंने इस आत्मीय आमंत्रण एवं स्नेहपूर्ण अभिनंदन के लिए महापौर का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।








