Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विनम्रता दाऊजी के जीवन का संस्कार थी: संदीप शर्मा 

स्व. दाऊदयाल जोशी की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

कोटा/वैद्य श्री दाऊदयाल जोशी स्मृति संस्थान की ओर से शुक्रवार को स्व. दाऊदयाल जोशी की 28वीं पुण्यतिथि पर सीएडी स्थित पार्क में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा समेत भाजपा, कांग्रेस के कईं नेताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने संबोधित किया। संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र खींची ने बताया कि इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था। जिसमें 25 यूनिट एकत्र हुआ।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि दाऊदयाल जोशी कुशल संगठनकर्ता थे। दाऊजी का विराट व्यक्तित्व, उनकी उदारता और समर्पण को वर्षों तक याद रखा जाएगा। आज भाजपा कोटा में जिस स्वरूप में खड़ी है। उसके पीछे दाऊजी का अथक परिश्रम है। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। उनके जीवन के संस्कार आज भी याद आते हैं। संदीप शर्मा ने कहा कि स्व. दाऊजी मतभेदों से सदैव दूर रहे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में सरलता थी। विनम्रता दाऊजी के जीवन का संस्कार थी। दाऊजी का जीवन सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला ने कहा कि दाऊदयाल जोशी के मन में कभी भेदभाव का भाव नहीं रहा। वे सभी कार्यकर्ताओं को स्नेह करते थे। उन्होंने कोटा को नई ऊंचाइयां प्रदान की। उनका साफा संसद में गूंजता था और राजस्थान की अमिट छाप छोड़ता था। दाऊदयाल जोशी के पदचिन्हों पर चलकर हाडोती का नाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आगे बढ़ा रहे हैं।

पूर्व महापौर महेश विजय ने कहा कि 28वीं पुण्यतिथि के बाद भी दाऊजी का चरित्र सजीव और साकार नजर आता है। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन सदैव अजेय रहा। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका प्रेम अटूट था। भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि दाऊदयाल जोशी के जीवन से कुछ सीखें तो सामान्य व्यक्ति भी सफल राजनेता बन सकता है। दाऊजी का सामाजिक और राजनीतिक जीवन प्रेरणा देता है। उन्होंने संघर्ष करते हुए जनसंघ को भाजपा तक पहुंचाया, यही हमारी विरासत है। उनके जीवन को आत्मसात् करें तो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

रविंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन को खड़ा करने में दाऊजी का अप्रतिम योगदान सदैव याद रहेगा। दया और करूणा की असीम अभिव्यक्ति वाले दाऊजी के पदचिन्हों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र खींची ने संचालन करते हुए स्व. दाऊदयाल जोशी की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। संस्थान के महामंत्री मृगेेद्र जोशी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री हीरेन्द्र शर्मा, पूर्व देहात अध्यक्ष एलएन शर्मा, जटाशंकर शर्मा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

कॉलेज का नाम दाऊजी के नाम पर रखने पर जताया आभार

सभा में विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के प्रयासों से 22 करोड़ की लागत से आयुर्विज्ञान महाविद्यालय स्थापित किया गया है। जिसका नाम वैद्य दाऊदयाल जोशी के नाम पर रखा गया है। इसके लिए स्पीकर बिरला का आभार प्रकट करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles