Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“राष्ट्रीय युवा दिवस पर आस्था महाविद्यालय में रक्तदान की मिसाल—70 यूनिट रक्त संग्रह, SDM हेमंत धनधोर ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला”

रामावतार राठौर✍️

इटावा (कोटा)/राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर आस्था महाविद्यालय, इटावा (कोटा) में एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान कुल 70 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इटावा एसडीएम हेमंत धनधोर ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों का मनोबल और हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। युवाओं को इस तरह के पुनीत कार्यों में आगे आना चाहिए।”

इस अवसर पर डीएसपी ओमप्रकाश सरावग, डॉ. जयराम दायमा, डॉ. कमलेश दायमा एवं डॉ. ललित राठौर उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों की सहभागिता और उत्साह ने यह संदेश दिया कि युवा शक्ति यदि जागरूक हो, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रशासन, चिकित्सकीय टीम एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles