Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विवेकानंद जयंती पर शिक्षा सहकारी एवं स्काउट गाइड की ओर से वन एवं वन्यजीव संरक्षण पखवाडे की शुरुआत 

कोटा/शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर कोटा एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर सोमवार के वन एवं वन्यजीव संरक्षण पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस दौरान वन, पर्यावरण एवं वन्यजीवों को बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर देवेंद्र गौतम थे। वहीं अध्यक्षता शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि कमलेश नाथ योगी एवं अंतिमा महावर थीं।

इस अवसर पर देवेंद्र गौतम ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना है। ताकि मनुष्य और पशु दोनों एक-दूसरे और प्राकृतिक दुनिया के साथ सामंजस्य बिठाकर रह सकें। संरक्षण प्रयासों से इन प्राकृतिक संसाधनों का अधिक निष्पक्ष और समान रूप से उपयोग और वितरण सुनिश्चित हो सकता है।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आज वन्यजीवों की संख्या तेजी से घट रही है, और कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं।

हम वन्यजीवों की संरक्षण के लिए कई कदम उठा सकते हैं। आज जंगल की कटाई रोकने, शिकार पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता है। हमें वन्यजीवों के आवासों की रक्षा करनी होगी और उनके लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाना होगा।

जायसवाल ने बताया कि 12 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित इस पखवाड़े के अंतर्गत वन्यजीवों के लिए दाना पानी की व्यवस्था, पैदल हाइक, साइकिल रैली, वन भ्रमण, जनजागरण रैली आदि गतिविधियों आयोजित होंगी। साथ ही, प्रश्नोत्तरी, निबंध, स्लोगन, खेलकूद, वनस्पतियों एवं वन्य जीवों को जानो, चित्रकला, भाषण आदि की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles