Thursday, June 4, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, कोटा द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कोटा – रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन, कोटा ने सर्दियों के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम नव वर्ष की पूर्व संध्या पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की प्रेरणा से उनके कर कमलो से प्रारंभ किया गया था और वर्तमान में भी निरंतर जारी है।

आज स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर सुभाष नगर क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें आशा है कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन का यह प्रयास सराहनीय है।

एसोशिएशन के अध्यक्ष दिनेश जैन ने कहा, रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। यह कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा उपहार है और हम इस तरह के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित करेंगे।उन्होंने आगे कहा, जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है और रिटायर्ड ऑफिसर्स के साथ मिलकर हम इस दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और हमें आशा है कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।”

एसोसिएशन के देवेंद्र सिंह चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि इस कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान न हो और हमें इसी दिशा में काम करना है। संगठन के देवेंद्र सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों को 25 कंबल एवं मिठाइयां वितरित की माननीय विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा ने इसे सराहनीय बताया ।

इस कार्यक्रम में रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमेश गुप्ता पेंशनर समाज कोटा रहे,कार्यक्रम में अजय सोरल, बी.के. शर्मा, , देवेंद्र शर्मा, रवि गुप्ता, दिनेश विजय,  महावीर जैन, यज्ञदत्त हाडा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles