Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंगद जीत सिंह व ईश्वर सिंह को हाड़ौती गौरव अवॉर्ड मिलने पर जोरदार स्वागत 

कोटा/अंगद जीत सिंह को यूथ आयु वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने ,,वर्ल्ड व एशिया पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने ,,वर्ल्ड व एशिया में स्ट्रांग मेन का टाइटल जीतने पर हाड़ौती गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।वहीं ईश्वर सिंह को फिजिकल चैलेंज में वर्ल्ड व एशिया में गोल्ड मेडल जीतने पर हाड़ौती गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।रॉ पावर लिफ्टिंग इंडिया के सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हाड़ौती गौरव अवॉर्ड में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बड़े भाई साहब राकेश बिरला ,कोटा संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल ,अतिथि  संरक्षक परमानंद गोयल ,झालावाड़ जिला संयोजक ईश्वर शर्मा ,समाजसेवी राजेश पारीक द्वारा दोनों खिलाड़ियों को हाड़ौती गौरव अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं झालावाड़ पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत क्रम में रॉ पावर लिफ्टिंग इंडिया की अध्यक्ष मनप्रीत कौर , वर्ल्ड चैंपियन जीवन खटीक व वर्ल्ड चैंपियन बलराज सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles