Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“छोटे से गांव में फिल्माया ‘जय श्री श्याम’ भजन हुआ वायरल, कोटा की लोकेशन ने जीता दिल

कोटा।क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन द्वारा फिल्माया गया जय श्री श्याम भजन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और लाखों भक्तों के दिलों को छू रहा है। निर्देशक भुवनेश महावर ने बताया कि यह भजन कोटा के पास चंद्रेसल गांव के समीप स्थित एक छोटे, प्राकृतिक और पारंपरिक माहौल वाले गांव में शूट किया गया है। पूरे गीत की शूटिंग ऑरिजनल लोकेशन पर की गई, जहाँ कच्चे मकान और ग्रामीण परिवेश भारत की प्राचीन संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत करते हैं।

इस भावनात्मक भजन की कहानी में एक नन्ही बालिका अपनी बीमार मां के लिए खाटू श्याम जी महाराज का स्मरण करती है और दिव्य कृपा से उसकी मां स्वस्थ हो जाती है। गीत की यह मार्मिक प्रस्तुति दर्शकों को गहराई तक प्रभावित कर रही है। गीत के लेखक हैं मुंबई के प्रसिद्ध गीतकार सुधाकर शर्मा, जिन्होंने 5500 से अधिक गाने लिखे हैं।

इस भजन को अपनी मधुर आवाज़ दी है सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर सतीश धेहरा ने, जो लंबे समय तक महान संगीतकार रविन्द्र जैन के साथ काम कर चुके हैं।

प्रोड्यूसर सुप्रिया मेर ने बताया कि इस भजन में शानदार टीमवर्क देखने को मिलता है—लाइन प्रोड्यूसर: सुभाष सोरल,कैमरामैन: त्रिलोक वैष्णव,प्रोडक्शन टीम: जीतू, सुल्तान, अंशुल, आशीष

स्टिल कैमरा: धर्मेंद्र मुख्य कलाकार: आदविका (बेटी), लक्ष्मी शर्मा (मां), दिलीप पाटिदार (पिता) भजन के पोस्टर का विमोचन कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुंबई से आए गीतकार सुधाकर शर्मा और सिंगर सतीश धेहरा ने कोटा की लोकेशन की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि भविष्य में वे कोटा में और भी फिल्मों व गीतों की शूटिंग लाने का प्रयास करेंगे।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा में पर्यटन और फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं —

चाहे धार्मिक धरोहर हो, प्राकृतिक सौंदर्य हो या चंबल का अद्भुत विहंगम दृश्य, सब मिलकर कोटा को फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बना सकते हैं। राज्य सरकार भी पर्यटन विकास को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है और फिल्म निर्माण टीमों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles