Saturday, February 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सर्व समाज सेवा संस्थान द्वारा 27 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 दिसंबर को

कोटा। सर्व समाज सेवा संस्थान द्वारा 1 दिसंबर को अजय आहूजा नगर, कोटा में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सामाजिक सहयोग और मानव सेवा की भावना से प्रेरित इस आयोजन में कुल 27 जोड़े सात फेरे लेंगे। संस्थान ने इस बार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 10 बेटियों का विवाह पूर्णत: निशुल्क कराने का निर्णय लिया है, जिससे इन परिवारों पर आर्थिक बोझ न आए।

संस्थान ने अपनी ओर से दिया पूरा गृहस्थी सेट

गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह उपहार के रूप में संस्थान द्वारा संपूर्ण घरेलू सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसमें शामिल हैं—डबल बेड,फ्रीज,वाशिंग मशीन,32 इंच स्मार्ट टीवी,कूलर,बर्तन सेट,मिक्सी,प्रेस,इंडक्शन,गद्दे,चूल्हा,और अन्य आवश्यक घरेलू सामान इन सभी वस्तुओं को सुंदर तरीके से सजाकर दूल्हा-दुल्हन को सुपुर्द किया जाएगा, ताकि नवविवाहित जोड़े नए जीवन की शुरुआत सम्मान और सुविधा के साथ कर सकें।

मानवतावादी सोच का प्रेरक उदाहरण

सर्व समाज सेवा संस्थान लगातार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हित में काम कर रहा है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन उन परिवारों के लिए बड़ी राहत होते हैं जहाँ विवाह जैसी जिम्मेदारियों को पूरा करना कठिन हो जाता है। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बेटी केवल आर्थिक अभाव के कारण घर में न बैठी रहे।

आगामी सम्मेलन की घोषणा

संस्थान ने आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलनों की तिथियाँ भी घोषित की हैं—27 दिसंबर (कोटा),18 जनवरी (कोटा) दोनों सम्मेलनों के लिए पंजीयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी और संस्थान ने अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस योजना की जानकारी पहुँचाने की अपील की है। सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से जारी है।

सम्मेलन का उद्देश्य – बेटियों को सम्मान, परिवारों को सहारा

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देना, बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करना और समाज में सामूहिकता व सद्भाव का संदेश फैलाना है। संस्थान का यह प्रयास लगातार कोटा में सामूहिक विवाह की सकारात्मक परंपरा को मजबूत कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles