कोटा। शहर के मध्य स्थित स्वर्ण रजत कला उत्थान समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शिरकत करेंगे।
विशिष्ट एवं आमंत्रित अतिथि:-विधायक संदीप शर्मा,रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला,नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन,क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा,घनश्याम टांकरा,पंकज जौहरी,कुंभाराम सुमन,अशोक सोनी
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी:-अध्यक्ष: कपिल सोनी,उपाध्यक्ष: अनिकेत जैन,कोषाध्यक्ष: महेंद्र अग्रवाल,मंत्री: जगदीश प्रसाद सोनी,उप मंत्री: नरेश सोनी,कार्यकारिणी सदस्य: दिनेश भाटी, दीपक सोनी
समारोह में सभी पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।







