Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रिद्धि-सिद्धिनगर में आचार्य प्रज्ञासागर जी का मंगल प्रवेश — लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित हजारों श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

कोटा। रिद्धि-सिद्धिनगर स्थित विराग विभाश्री छात्रावास (श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परमार्थिक ट्रस्ट) में चल रहे श्री 151 मंडलीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान के छठवें दिन रविवार को परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञासागर ससंघ जी महाराज का शुभागमन हुआ। इस पावन अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित जैन समाज के हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ उपस्थित रहे।

यह आयोजन श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा एवं ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत संपन्न हो रहा है।

इस दौरान 18 संघों के संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी एवं विनयश्री माताजी के नेतृत्व में 12 पिच्छीधारी आर्यिकाओं की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

शाम 5:30 बजे चक्रवर्ती परिवार (मनोज–नेहा जैसवाल, इंद्रा विहार) की ओर से दिग्विजय यात्रा एवं महाआरती की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा अशोक सावला के निवास से प्रारंभ होकर हाउसिंग बोर्ड रोड, कमला उद्यान चौराहा, एग्जॉटिका गार्डन होते हुए रिद्धि-सिद्धिनगर स्थित श्री विशुद्ध विभा लोक में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles