कोटा । कोटा प्रवास पर पधारें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड का भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी दुपट्टा पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने स्वागत अभिनंदन के लिये सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि राष्ट्री हित की सोच रखने वाले , सबका साथ सबका विकास के मंत्र को मन आत्मा में धारण करने वाले अनुशासित कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार हैं।
अंता चुनाव को लेकर मदन राठौड ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सबके विकास, अन्त्योदय के भाव के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने को लेकर कार्य कर रही है। जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पूर्ण विश्वास हैं।
भाजपा ने जो उम्मीदवार दिया हैं वो सामान्य परिवार से, जनता से जुडे हुआ है, सेवा की भावना से कार्य कर रहे है। जबकि हमारे सामने जो उम्मीदवार है वे कई विचाराधीन मामलो में शामिल है, जमानत पर है, भ्रष्टाचार की शिकायतें भी है। जनता सेवक को चुनती है। भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव भारी मतो से जीत रही है।
जैन ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से मजबूत हुई है। प्रदेशाध्यक्ष के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर द्वारा लगातार पूरे उमंग व जोश के साथ संगठनात्मक कार्यक्रम सम्पन्न किये जा रहे है।
जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, शैलेन्द्र ऋषि राम लाल टटवाड़िया , जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रदीप राठौर, जिला मंत्री दीपक मीणा, प्रवक्ता जगदीश सिंह मौहिल, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र मेघवाल, रामचंद्र नागर, मनोज गोस्वामी, अक्षय चौधरी, मण्डल प्रतिनिधि सोनिया सिंह राठौड, हरेन्द्र भदौरिया सहित बडी संख्या में कार्यकता उपस्थित रहें।





