Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने सेवा नियम व स्थायी भर्ती की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कोटा/पिछले 10 वर्षों से संचालित पैरामेडिकल कोर्स, ऑपरेशन थियेटर (OT) और ब्लड बैंक से जुड़े विद्यार्थियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य मंत्री मंजू बाघमार और मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इन कोर्सों से संबंधित सेवा नियम (Cadre Rules) जल्द से जल्द जारी किए जाएं तथा संबंधित पदों पर स्थायी भर्ती निकाली जाए।

दीप्तांशु शर्मा,का कहना है कि पैरामेडिकल के ये कोर्स राज्य में पिछले एक दशक से संचालित हो रहे हैं, लेकिन अब तक इन पदों के लिए न तो कोई सेवा नियम बनाए गए हैं और न ही स्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे प्रशिक्षित विद्यार्थियों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि पैरामेडिकल कोर्सों से जुड़े सभी विभागों में सेवा नियम जल्द तय किए जाएं और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles