नई जीएसटी सुधारों से 99% वस्तुएं सस्ती; ‘वन नेशन, वन टैक्स’ के सपने को मिली नई उड़ान
देश की आर्थिक व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव की ओर बढ़ते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कल से ‘GST बचत उत्सव’ की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन लागू होने वाले GST सुधारों ने देश को ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की दिशा में निर्णायक कदम देते हुए सभी वर्गों को राहत प्रदान की है।जीएसटी सुधारों के कारण अब देशवासियों के लिए अलग-अलग टैक्स के जाल से मुक्ति मिली है। पहले आमजन व व्यापारी अनेक करों – एक्साइज, सर्विस टैक्स, वैट आदि – के बीच उलझे रहते थे, जिससे व्यवस्थागत कठिनाइयां और कर बोझ निरंतर बढ़ता था। नई प्रणाली में दो मुख्य टैक्स स्लैब (5% और 18%) की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे टैक्स सरलीकरण और पारदर्शिता आई है। इसके साथ ही, देश के 99% उत्पाद अब 5% स्लैब में आ गए हैं, जिससे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएँ – जैसे कपड़े, जूते, ब्रेड, दवाएं, घरेलू उपकरण व छोटी कारें – सस्ती हो गई हैं।प्रधानमंत्री के संदेश अनुसार, समग्र सुधारों से हर परिवार का खर्च कम होगा। त्योहारी सीजन में, अब सभी अपनी पसंद की चीजों को आसानी से खरीद पाएंगे। यह आर्थिक बचत न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी असर दिखाएगी। एक अनुमान अनुसार टैक्स स्लैब में बदलाव से ₹2.5 लाख करोड़ की बचत देश को होगी। इससे गरीब, किसान, व्यापारी, युवा, महिलाओं, दुकानदार और उद्योगपतियों के साथ-साथ सभी राज्यों को बराबरी की प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।सरकार का फोकस स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी है। आज नमो युवा रन के महोत्सव में कोटा में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को मातृशक्तियों ,प्रोफेशनल्स को लोकसभाध्यक्ष एवं सांसद ओम बिरला ने भी अपने उद्बोधन में स्वदेशी वस्तुओं के उपभोग की बात कही ,वोकल फॉर लोकल ,और हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने भी मेक इन इंडिया वस्तुओं के उपयोग की अपील करते हुए सभी देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया है, जिससे घरेलू उद्योग और रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा। जीएसटी सुधारों ने व्यापार के प्रमुख क्षेत्रों, जैसे चमड़ा, वस्त्र, खिलौने, पैकेजिंग, व लॉजिस्टिक्स को टैक्स राहत देकर भारतीय व्यवसायों की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ाई है, जिससे देश में स्टार्टअप्स व नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। नई व्यवस्था निवेश को बढ़ावा देगी, व्यापार करना सरल बनेगा, और उद्योगों को एक्स्पोर्ट में फायदा मिलेगा, जिससे जीडीपी और उत्पादकता का स्तर ऊपर जाएगा. लॉजिस्टिक्स लागत कम होने तथा टैक्स अनुपालन की प्रक्रिया के सरलीकरण से छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए भी अवसर खुलेंगे। इन बदलावों से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में और आगे बढ़ेगा। सरकार की सतत सुधार प्रक्रिया से ‘जीएसटी बचत उत्सव’ न सिर्फ त्योहारी सीजन में आर्थिक खुशहाली लेकर आएगा, बल्कि देश की विकास यात्रा को भी गति देगा। मैनेजमेंट विश्लेषक एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट डॉ नयन प्रकाश गांधी का मानना है ,कि ये नई नीति भारत के हर नागरिक को आर्थिक मजबूती के साथ नए मौके और आत्मविश्वास प्रदान करेगी,अब देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी, नई पीढ़ी के लिए रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती होंगी, और देश में समृद्धि के द्वार खुलेंगे।
✍️पीएम मोदी की चिट्ठी जीएसटी को लेकर एवं विभिन्न राजनीतिक शख्सियतों का जीएसटी पर उनके विचार
पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर एक चिट्ठी लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि GST में बदलाव लागू होने से देश में उत्सव की शुरूआत हो गई है, जिससे किसान, युवा, महिला, गरीब, मध्यम वर्ग और व्यापारी को फायदा होगा। उन्होंने लिखा, “मुझे देखकर अच्छा लगा कि दुकानदार पहले और अब का बोर्ड लगाकर नए दाम बता रहे हैं।” उन्होंने लिखा कि 12 लाख तक की आय पर अब कोई आयकर नहीं है और GST छूट मिला दें तो इससे हर साल देशवासियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये बचेंगे।अरुणाचल में पीएम बोले- यादगार बनने वाला है
जीएसटी बचत उत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आज से जीएसटी को हमने सिर्फ 2 स्लैब तक सीमित कर दिया है-5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। बहुत सारी चीजें अब टैक्स फ्री हो गई हैं, और बाकी चीजें भी अब सस्ती हो गई हैं। यह GST बचत उत्सव आपके लिए बहुत यादगार बनने वाला है।”
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई GST दरों के लागू होने पर कहा, “GST को 18% से घटाकर 5% करने से 1 लाख करोड़ से 1.5 लाख करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है… मैं प्रधानमंत्री का बहुत आभारी हूं… हम नई योजनाएं भी ला रहे हैं। देश में बचत उत्सव मनाया जा रहा है, यह 75 वर्षों में सबसे बड़ा जनहितैषी सुधार है.
जीएसटी सुधारों के कार्यान्वयन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “मैं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स स्लैब को कम करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हर घर को बचत करने में मदद मिलेगी। बचत महोत्सव शुरू हो गया है। दुकानदार और ग्राहक दोनों बहुत खुश हैं… हमें अपने दैनिक जीवन में यथासंभव स्वदेशी का उपयोग करने का एक और संकल्प लेने की आवश्यकता है।”
सीएम योगी बोले- जीएसटी अर्थव्यवस्था को नई गति देगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “GST में अब तक के सबसे बड़े सुधार करके उसके दर को घटाकर 5% और 0 पर लाया गया है। अन्नदाता किसानों के लिए GST की दर को 5% लाया गया है। यह सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। आज इन GST सुधारों के लिए हमने यहां व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर व्यापारी और उपभोक्ता उत्साह और उमंग के साथ इस आयोजन के साथ जुड़ रहा है।”
अरुणाचल प्रदेश में रिजिजू ने गिनाए जीएसटी सुधार के लाभ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज नवरात्रि की शुरुआत हुई है। आज ऐतिहासिक दिवस इसलिए भी है कि आज GST सुधार लागू होने का पहला कार्यक्रम पीएम मोदी का अरुणाचल प्रदेश से शुरू हुआ है। अरुणाचल प्रदेश से कोई भी शुभ काम जब शुरू होता है तो वो तुरंत पूरे देश में फैल जाता है…जिससे सबको लाभ मिलेगा।”