Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में सीआई रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुजरात के व्यापारियों को अपहरणकर्ता से कराया मुक्त”

के डी अब्बासी

कोटा, सितंबर। सीआई रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुजरात के व्यापारियों को अपहरणकर्ता से कराया मुक्त””20 लाख की फिरौती के लिये व्यापारी का महाराष्ट्र से किया गया था अपहरण””अपहरण के बाद बदमाश पिस्टल की नोक पर गिरोह मे शामिल महिला के साथ बनाते थे आप्पतिजनक विडियो””विडियो को वायरल करने की धमकी देकर हङपते थे रकम””बदमाशों के कब्जे से 2 पिस्टल व 1 जिन्दा कारतूस बरामद” कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी, पुलिस उपाधीक्षक गंगा सहाय शर्मा की निगरानी में रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिस पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक रामसिंह, अब्दुल लतीफ, हैड कांस्टेबल कपिल गर्वे कांस्टेबल लक्ष्मण, अजीत, सुरेश,राधेश्याम, दीवान, डीएसटी टीम- के सहायक ऑपरेशन रामवीर, हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र, अशोक कुमार, कांस्टेबल प्रदीप, शौकत, जयवीर, और रोहिताश को शामिल किया गठित पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तरीका वारदात बदमाश मोहम्मद जुनैद, नेहाल अहमद, इल्लु, अमान पठान उर्फ बब्बु, सद्दाम, रविन्द्र और ताहिर आपस मे घनिष्ठ मित्र व अपराधिक प्रवृत्ति के लोग है। उक्त समस्त बदमाशों द्वारा अमीर व प्रतिष्ठितलोगों का आर्थिक शोषण करने के लिये एक संगठित गिरोह बना रखा था। उक्त बदमाश अमीर व प्रतिष्ठित लोगों की किसी कमी का विश्लेषण कर रुपये ऐठने के लिये अपहरण करते थे। अपहरण करने के बाद अमीर व प्रतिष्ठित लोगों की कमी को समाज मे दुष्प्रचारित करने का डर दिखाकर ब्लैकमेलकर रुपये ऐंठते थे। जब किसी अमीर व प्रतिष्ठित व्यक्ति की कोई नाकारात्मक तथ्य बदमाशों को नही पता होता था तो बदमाश अपरहरण के बाद पिस्टल की नोक पर गिरोह मे शामिल महिला के साथ आपत्तिजनक विडियो बनाकर प्रतिष्ठित व्यक्ति की छवि धूमिल करने की धमकी देकर फिरौती की मांग कर रुपये ऐंठते थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles