Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा व भारी वर्षा के दौरान खराब सड़को का किया निरीक्षण  

कोटा। सहकारिता एवं कोटा प्रभारी मंत्री गौतक कुमार दक का कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय के सानिध्य में, सर्किट हाउस कोटा में भाजपा कोटा शहर की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की प्रभारी मंत्री महोदय को पार्टी दुपट्टा, माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रभारी मंत्री ने अभिनंदन के लिये सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कोटा एवं आमजन की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की, जिस पर सभी जनप्रतिनिधियों ने विस्तार से बताया एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया व भारी वर्षा के दौरान खराब सड़कों का निरीक्षण किया l

इस अवसर पर जिला महामंत्री महावीर नायक बिल्लू, मण्डल अध्यक्ष संजय समीर सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष बबिता कोणार्क, मुकेश अरविंद, कोषाध्यक्ष केशव मित्तल, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह खींचीं, सोशल मीडिया से रोहित महावर, हरिओम पांचाल, रजत जैन, किशन सिंह, चमन केलवा, दिपक केवट, अंकित शर्मा, रजत जैन सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles