कोटा 5 सितम्बर। रेलवे से सेवा निवृत्ति के पश्चात साहित्य सृजन करने वाले साहित्यकारों का विभिन्न अन्तर राज्यीय सम्मान हेतु चयन किया गया है।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोटा के संरक्षक श्री रघुनन्दन हटीला ‘रघु ‘ ने बताया कि साहित्यकार राम मोहन कौशिक, काली चरण राजपूत तथा दीपक शर्मा को 9 सितम्बर 2025 को कोटा में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ति पर सम्मानित किया जायेगा तथा 13 सितम्बर को नाथद्वारा साहित्य मण्डल उदयपुर के एक भव्य कार्यक्रम में राम मोहन कौशिक को साहित्य सम्मान दिया जायेगा। 5 अक्टूबर को अखिल भारतीय बाल साहित्य शोध संस्थान, सिरसा,हरियाणा में काली चरण राजपूत को उनकी बाल कविता पुस्तक ‘मोटा शेर मचाये शोर’ हेतु सम्मानित किया जायेगा।
दोनों ही साहित्यकार रेलवे के तकनीकी विभाग से सेवा निवृत होने के बाद वर्ष 2020 से साहित्य लेखन में आये हैं। कौशिक जी की पाँच तकनीकी पुस्तकें तथा चार सामाजिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। राजपूत जी की भी 2020 के बाद श्रीमद् भगवत गीता पर दो तथा सामाजिक विषय की तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। ज्ञातव्य है कि इन दोनो रेलवे सेवानिवृत साहित्कारो का लेखन व साहित्य प्रकाशन में अतुलनीय योगदान को देखते हुये अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोटा ईकाई की कार्य कारिणी में इनका क्रमशः महामंत्री व साहित्य मंत्री पद हेतु सर्व सम्मति से चयन किया गया है। इससे साहित्य जगत को नई गति प्रदान हुई ।






