Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चित्तौड़गढ़ – सांवरिया सेठ मंदिर में जलझूलनी एकादशी पर कार्यक्रम में हंगामा, डांस को लेकर विवाद

चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान एक महिला कलाकार ने स्टेज पर डांस प्रस्तुत किया। डांस को लेकर एक स्थानीय शिक्षक ने आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम रुकवाने की कोशिश की। शिक्षक का आरोप था कि मंच पर अशोभनीय डांस किया जा रहा है। उन्होंने महिला कलाकार से सवाल करते हुए कहा – “आधे कपड़े क्यों पहन रखे हैं? अगर इतना ही करना है तो सबके सामने ये भी उतारकर नाचो।”

शिक्षक की इस टिप्पणी से माहौल गर्मा गया और उपस्थित लोगों में आक्रोश फैल गया। मंच पर ही महिलाओं व पुरुषों के बीच कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। महिलाओं ने शिक्षक पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर धुलाई कर दी।

विवाद बढ़ने पर आयोजन स्थल पर हंगामा और गाली-गलौज का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। मंदिर समिति ने भी घटना पर गंभीरता दिखाई है।

मंदिर कमेटी ने बताया कि जलझूलनी एकादशी का कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से माहौल बिगड़ता है। वहीं, महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने मंच पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके चलते विवाद बढ़ा।

पुलिस ने महिलाओं से मारपीट और कार्यक्रम में व्यवधान डालने के आरोप में संबंधित शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

– विभिन्न मीडिया सूत्रों के आधार पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles