कोटा/कर्मयोगी सेवा संस्थान के नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड के कॉर्नर और रिवर फ्रंट के प्रवेश द्वार के करीब स्थित मुख्यालय भारत भवन के प्रथम तल पर भारत माता की प्रतिमा की स्थापना की गई है। संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी रावण सरकार ने बताया कि प्रतिमा को अलवर के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। इसे 5 टन वजनी पत्थर को तरास कर बनाया गया है। 7 फीट ऊंची और 4 फुट चौड़ी प्रतिमा की मोटाई 2 फुट है। प्रतिमा के अलवर से कोटा पहुंचने पर हैवी क्रेन से उठाकर स्थापित शेरों के साथ एक हाथ में राष्ट्रीय ध्वज व एक हाथ में कोहिनूर लिए भारत माता की देश की पहली प्रतिमा है। जो अब बनेगा भारत कोहिनूर का संदेश देते हुए प्रतीत हो रही हैं। भारत माता के साथ ही भारत रत्न मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर, भारत रत्न समाजसेविका मदर टेरेसा, खेल जगत के भगवान भारतरत्न सचिन तेंदुलकर की 18 इंची लगभग 50 किलोग्राम वजनी 4 प्रतिमाएं भी स्थापित की जा रही हैं।
प्रतिमाओं का अनावरण 15 अगस्त की पूर्व संध्या 14 अगस्त को शाम 5:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि श्री मोजी बाबा पावन धाम आश्रम की महामंडलेश्वर डॉ. हेमा सरस्वती महाराज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल समाज राजस्थान समाजसेवी गोविंद नारायण अग्रवाल होंगे।






