Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेनों में शुरू हुई राखी की भीड़,यात्रियों ने जमाया एसी कोचों पर कब्जा

कोटा। ट्रेनों में राखी की भीड़ शुरू हो गई है। गुरुवार को लोकल मेमू से लेकर मेल एक्सप्रेस तक सभी ट्रेनें हाउसफुल नजर आईं। कई ट्रेनों में यात्रियों ने स्लीपर कोचों पर कब्जा कर लिया। इसके चलते स्लीपर कोचों में भी जगह नहीं होने से कई यात्री एसी कोचों तक में घुस गए। ऐसे में रेलवे के पास शिकायतों का ढेर लग गया। सबसे ज्यादा शिकायतें जबलपुर-अजमेर दयोदय, इंदौर-जोधपुर रणथंभौर, निजामुद्दीन-उदयपुर मेवाड़, कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी तथा इंदौर-कोटा इंटरसिटी आदि ट्रेनों से आईं। हालांकि शिकायतों का ठोस समाधान नहीं होने से कई यात्री असंतुष्ट भी नजर आए।

शनिवार को राखी के चलते शुक्रवार को ट्रेनों में और अधिक भीड़ नजर आ सकती है।

मेमू ट्रेन में नहीं बढ़ाए कोच

राखी के त्यौहार के चलते भी प्रशासन में मेमू सहित कई ट्रेनों में कोच नहीं बढ़ाए। इस कारणअत्यधिक भीड़ के चलते कई यात्री ट्रेनों में चढ़ भी नहीं सके। डकनिया और अन्य स्टेशनों पर कई यात्रियों की मेमू ट्रेन छूट गई।

उल्लेखनीय है कि यात्री द्वारा मेमू ट्रेनों में लंबे समय से कोच बढ़ाने की मांग की जा रही है। लेकिन कोटा मंडल में चलने वाली एक भी मेमू ट्रेन में कोच नहीं बढ़ाए गए हैं। आठ कोच की इन ट्रेनों में आम दिनों में भी भारी भीड़ चलती है। ऐसे में त्यौहार पर इन ट्रेनों में भीड़ का अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है। मेमू ट्रेन में भीड़ के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं। यात्रियों की जान तक जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने कोई सबक लेना जरूरी नहीं समझा।

तेज किया चेकिंग अभियान

यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते रेलवे ने भी अपना टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। कोटा-चितौड़गढ़ और रुठियाई रेल खंड में चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान में अनुचित यात्रा करते 245 यात्री पकड़े। इसे 80 हजार रूपए से अधिक जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत आधा दर्जन ट्रेनें और स्टेशनों पर भी जांच की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles