Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अर्धनग्न शराबी यात्री का राजधानी ट्रेन में हंगामा, ट्रेन रोक कर शामगढ़ में उतारा

कोटा। नई दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (12954) में बुधवार रात एक यात्री द्वारा शराब के नशे में अर्धनग्न होकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। मुसाफिरों की शिकायत पर शामगढ़ में ट्रेन रोककर यात्री को उतारा गया। आरपीएफ ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यात्री का नाम पंकज मल्होत्रा बताया जा रहा है। यह मुंबई का रहने वाला है। डी-3 कोच में सीट नंबर 63 पर सफर कर रहा पंकज दिल्ली से ट्रेन रवाना होने के बाद से ही शराब पीने लगा था। नशा चढ़ने पर पंकज ने अंडरवियर छोड़कर अपने सारे कपड़े उतार दिए। इसी अर्धनग्न अवस्था में पंकज कोच में घूम कर हंगामा करने लगा। यात्रियों के काफी समझाने पर भी पंकज नहीं माना।

रेलवे बोर्ड तक मचा हड़कंप

इसी कोच में रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी का परिवार भी सफर कर रहा था। पंकज की हरकतें बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने मामले की शिकायत रेलवे बोर्ड अधिकारियों को कर दी। शिकायत मिलते ही बोर्ड से लेकर जबलपुर मुख्यालय और कोटा मंडल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत सवाई माधोपुर आरपीएफ को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सवाई माधोपुर में ट्रेन रुकने पर आरपीएफ जवान पंकज के पास भी पहुंच गए। लेकिन इसके बाद भी आरपीएफ ने पंकज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं। इसके बाद मामले की शिकायत कोटा आरपीएफ को मिली। रात करीब 10.15 बजे राजधानी कोटा पहुंचने पर यहां भी आरपीएफ ने पंकज के खिलाफ कोई कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा।

शामगढ़ आरपीएफ ने की कार्रवाई

दो-दो जगह भी कार्रवाई नहीं होने से यात्रियों ने इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद गुस्साए अधिकारियों ने रास्ते में राजधानी रोककर पंकज के खिलाफ कार्रवाई के शख्तनि र्देश जारी किए। इसके बाद ठहराव नहीं होते हुए भी रात करीब 12 बजे ट्रेन को शामगढ़ स्टेशन पर रोका गया। यहां आरपीएफ ने राजधानी से उतार कर पंकज का अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने पर आरपीएफ ने पंकज को सार्वजनिक जगह शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरपीएफ से जवाब तलब

शराबी यात्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर प्रशासन ने कोटा और सवाई माधोपुर आरपीएफ से जवाब तलब किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles