Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आज से आगरा-असारवा स्पेशल ट्रेन, रोज चलेगी 5 महीने

फाइल फोटो

कोटा। आगरा-असारवा (अहमदाबाद) के बीच शुक्रवार से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 31 दिसंबर तक रोज चलेगी। कोटा नहीं आकर यह ट्रेन केशोरायपाटन और बूंदी होते हुए निकलेगी।

गाड़ी संख्या 01919 आगरा से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.35 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01920 असारवा से शाम 5:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.25 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से आते हुए केशोरायपाटन में इस ट्रेन का समय सुबह 4.48 और असारवा से सुबह 3.58 बजे रहेगा। इसी तरह बूंदी में इस ट्रेन का समय आगरा से सुबह 5.53 और आसारवा से तड़के 3:15 बजे रहेगा।

रास्ते में यह ट्रेन फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर, सवाई माधोपुर, केशोरायपाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मालवी, उदयपुर, जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर भी रुकेगी।

इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के 24 कोच होंगे।

हिसार-हड़पसर राखी स्पेशल

इसी तरह हिसार-हड़पसर के बीच राखी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों ओर से मात्र एक-एक फेरा करेगी। कोटा की जगह यह ट्रेन डकनिया स्टेशन रुकेगी

गाड़ी संख्या 04725 हिसार से रविवार सुबह 5.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.45 बजे हड़पसर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04726 हड़पसर से सोमवार शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से आते समय डकनिया में इस ट्रेन का समय शाम 5 बजे और हड़पसर से सुबह 10:15 बजे रहेगा। इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles