डडवाड़ा, कोटा, जं स्थित न्यू लक्ष्य निशुल्क शिक्षा केंद्र कोटा के बच्चों ने तीज़ महोत्सव हाट रोड कोटा जं के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुति दी । संस्था अध्यक्ष मनोरमा गुप्ता ने बताया कि सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह से प्रस्तुति दी। सभी लोगों ने बच्चों का उत्साह बर्धन किया। यह संस्था पिछले छ: वर्ष से लगातार बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे।और बच्चों के वेलफेयर के लिए भी कार्य कर रही हैं। इस मुहिम में राकेश गुप्ता, श्याम भरावा , त्रिभुवन लाल वैश्य,भरत नारायण झा, रूपाली सोनी सुनीता अग्रवाल, माधुरी झा,वाणी देवनाथ, महक शर्मा अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे है।





